Entertainment

Jawan Worldwide Collection: ‘जवान’ की दुनियाभर में कमाई जारी, 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की जवान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। देश में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया था।

फिल्म दुनिया भर में जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म भारत से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमा रही है। पहले दिन फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार था। फिल्म दुनिया भर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अब फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Jawan Box Office Day 1

1000 करोड़ के नज़दीक पहुंची जवान

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म जवान के लेटेस्ट कलेक्शन की जानकारी साझा की है। प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को बताया है। रिलीज़ के 13 दिन बाद फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 883.68 का ग्रॉस बिज़नेस किया है। फिल्म 100 करोड़ के काफी नज़दीक पहुंच गई है। जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करेगी।

jawan ott release

अब तक का जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • पहले दिन फिल्म की कमाई – 125.05 करोड़
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई – 109.24 करोड़
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई – 140.17 करोड़
  • चौथे दिन फिल्म की कमाई – 156.80 करोड़
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई – 52.39 करोड़
  • छठे दिन फिल्म की कमाई – 38.21 करोड़
  • सातवें दिन फिल्म की कमाई – 34.06 करोड़
  • आठवें दिन फिल्म की कमाई – 28.79 करोड़
  • नौवें दिन फिल्म की कमाई – 26.35 करोड़
  • दसवें दिन फिल्म की कमाई – 51.64 करोड़
  • ग्यारवें दिन फिल्म की कमाई – 59.15 करोड़
  • बारवें दिन फिल्म की कमाई – 21.07 करोड़
  • तेरवें दिन फिल्म की कमाई – 40.76 करोड़
  • टोटल फिल्म की कमाई= 883.68 करोड़

देशभर में फिल्म का कलेक्शन

भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो हालही में फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पर किया है। फिल्म का पहला हफ्ता कमाई के मामलें में काफी अच्छा साबित हुआ। दूसरे हफ्ते से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म की कमी डबल डिजिट में हो रही है। 13 दिनों में देशभर में फिल्म ने 507.88 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है।

Back to top button