Nainital

देवदूत बने शमी! खाई में गिरी कार से व्यक्ति की बचाई जान, शेयर किया वीडियो

Mohammed Shami: विश्व कप 2023 में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नैनीताल आए हुए है। ऐसे में नैनीताल में वो एक शख्स के लिए अब मसीहा बन गए। नैनीताल में खाई में गिरी कार से एक इंसान की जान बचाई। इस बात की जानकारी तेज़ गेंदबबाज ने सोशल मीडिया पर खुद दी।

मोहम्मद शमी ने खाई में गिरी कार से व्यक्ति की बचाई जान

मोहम्मद शमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आकउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो एक व्यक्ति की जान बचाते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल शमी नैनीताल आए हुए है। इसी बीच उनकी कार के सामने ही एक गाड़ी खाई में गिर गई। कार में एक व्यक्ति मौजूद था। ये देखकर शमी ने उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

वीडियो पोस्ट कर शमी ने कैप्शन लिखा की ‘किसी की जान बचाकर काफी खुश हूं। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति बहुत भाग्यशाली है। भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया है।

उस शख्स की कार उनकी कार के सामने नैनीताल के पास पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।’ वीडियो में शमी व्यक्ति को मरहम-पट्टी लगते हुए भी दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को देख लोग शमी की काफी तारीफ कर रहे है। हालांकि,ये हादसा कैसे हुआ, इस बात की जानकारी शमी ने नहीं दी।

Back to top button