EntertainmentHighlight

O’Romeo Trailer OUT: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो का ट्रेलर जारी, देखिए

O’Romeo Trailer OUT: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस द्वारा इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

O’Romeo Trailer OUT: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो का ट्रेलर जारी

बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर गैंगस्टर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं इस फिल्म में मेन फीमेल लीड के तौर पर तृप्ति डिमरी है। इसमें वो शाहिद की गर्लफ्रेंड का रोल अदा कर रही हैं। ओ रोमियो फिल्म एक्शन, प्यार और बदले की कहानी को दर्शाती है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म? O’Romeo Release Date

बताते चलें कि इस फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा, नाना पटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें