
देहरादून : देहरादून में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मैदान से लेकर पहाड़ों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। शीतलहर भी चली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी जिलों में ठंड बढ़ गई। लोग मोटे जैकेट कपड़े पहने नजर आए। वहीं इस ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। जी हां उत्तराखंड में अगले दो दिन मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ियों से चलने वाली सर्द हवाएं परेशानी बढ़ाएंगी। जी हां राज्य मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि पर्वतीय इलाकों में पाला ठंड में इजाफा कर सकता है। राज्य में तापमान घटने के भी आसार हैं।
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश भर में शीतलहर चल रही है। जगह-जगह अलाव जलते दिखाए दे रहे है। प्रशासन ने अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से ठिठुरन और भी बढ़ गई है। हालांकि बीते दिन धूप खिलने से लोगों को काफी हद तक राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर मौसम सर्द हो गया। दून घाटी समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।