स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, महिलाओं से जबरन करवाए जा रहे थे गंदे काम

उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापा मारा। जहां महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही मौके से चार महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
बता दें पुलिस को मुखबिर के मध्यम्स से सूचना मिली थी कि आवास-विकास तिराहे के पास स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स के दूसरे फ्लोर पर कोहिनूर स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ मौके पर छापा मारा। अंदर के नजारे को देख पुलिस भी दंग रह गई।
तीन आरोपी अरेस्ट
पुलिस को देख वहां मौजूद लोग इधर से उधर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर की तलाशी ली। वहां एक कमरे के अंदर महिलाओं को रखा गया था। जहां से पुलिस ने चार महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
महिलाओं से जबरन करवाया जा रहा था देह व्यापार
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वो पिछले कई महीनों से यहां काम कर रही थी। नौकरी की तलाश में वो वहां आई थी। लेकिन बाद में उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संचालक हरीश साह और उसका सहयोगी विकास कुमार उन्हें लालच और दबाव में इस काम के लिए मजबूर करते थे।
ये भी पढ़ें: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, 8 युवतियां का किया रेस्क्यू
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने सम्बंधित धाराएं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिनकी पहचान स्पा संचालक हरीश साह (39), विकास कुमार (22), और ओमविजय (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कस्टमर एंट्री रजिस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर जब्त कर ली है।