Big News : उत्तराखंड से सनसनीखेज खबर : पत्नी ने पिया जहर, पति ने खुद को गोली से उड़ाया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से सनसनीखेज खबर : पत्नी ने पिया जहर, पति ने खुद को गोली से उड़ाया

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BREAKING NEWS

Breaking uttarakhand news

 

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। अब तक की जानकारी के अनुसार रामपुर रोड में दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्नी ने जहर गटक कर अपनी जान दे दी तो पति ने खुद को गोली से उड़ा लिया।

यह मामला रामपुर रोड के हीरानगर चौकी क्षेत्र का है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुद को गोली से उड़ाने वाले चंद्र प्रकाश प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। पुलिस चंद्रप्रकाश और पत्नी दीपा की आत्महत्या के कारण तलाशने में जुट गई है।

Share This Article