Dehradun NewsBig News

वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है. रविवार को उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके जाने के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना का निधन

रविवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना ने आखिरी सांस ली. बता दें केवल खुराना लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. बता दें कि केवल खुराना खुराना साल 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थी. उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी. वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी.

देहरादून में भी SSP की जिम्मेदारी संभाल चुके थे खुराना

खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है. केवल खुराना ने देहरादून में एसएसपी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी. देहरादून के अलावा वह कई जिलों के एसएसपी रह चुके हैं. खुराना ने देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने क कोशिश की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें