EntertainmentHighlight

Selena Gomez ने कर ली शादी, ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें की शेयर

Selena Gomez Wedding: ग्लोबल आईकॉन सेलेना गोमेज शनिवार को शादी के बंधन में बंध गई है। सिंगर ने म्यूजिक प्रोज्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंको(benny blanco) के साथ शादी कर ली है।

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है। फैंस भी अपनी पसंदीदा सिंगर की फोटोज देखकर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Selena Gomez Wedding: सेलेना ने benny blanco से की शादी

सिंगर सेलेना गोमेज ने शादी की पहले तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटोज में सेलेना अपनी रिंग और वेडिंग गाउन फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

दुल्हन के आउटफिट में वो काफी खुबसुरत लग रही थीं। सेलेना इस दौरान काफी खुश नजर आईंं। हाथ में उसके फूल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ फोटोज में वो पति बेनी संग कोजी होते हुए भी नजर आईं।

ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें की शेयर

वेडिंग लुक की बात करें तो सेलेना ने स्लीवलेस व्हाइट आउटफिट पहना था।

इसके साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स कैरी किए थे। एक तस्वीर में सेलेना बेनी किस करते हुए भी नजर आए।

बेनी ने ब्लैक टक्सिडो पहना हुआ था। जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। सेलेना और बेनी काफी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। बीते साल दोनों ने सगाई कर फैंस को चौकाया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें