
देहरादून: कोरोना को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी किया करने का प्रयास किया। संघ देशभर में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा है। ऐसे में संघ ने आह्वान किया था कि हर स्वयं सेवक अपने घर पर सूर्य नमस्कार कर कोरोना को हराने का संकल्प लेगा।
इसीके तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सुबह अपने देहरादून स्थित आवास में सूर्य नमस्कार कर कोरोना महामारी को हराने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आज स्वयं सेवकों को घर पर सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भी सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव हमें इस महामारी से लडने की शक्ति प्रदान करें। हमें मिलकर कोरोना को हराना है।