उत्तराखंड में सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा है। सरकार के आदेश के अनुसार मेडिकल, हॉस्पिटल, राशन की दुकानें। सब्जी समेत आवश्यक सेवाओं में जितनी भी चीजें आती हैं, उन्हें सुचारू रखा जाएगा। इसके अलावा पूर्णता लॉकडाउन ऑन रहेगा। जरूरी सेवाओं के लिए भी लोगों को भीड़ नहीं जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस और अन्य टीमें व्यवस्थाएं बनाने में जुटी रहेंगी।