UttarakhandHighlight

मानसून के बाद होगा उत्तराखंड के पुलों का सुरक्षा ऑडिट, सचिव बोले फिलहाल कोई पल जर्जर नहीं

उत्तराखंड में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है। इस सीजन में हुई भारी बारिश से सड़कों और पुलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसून के बाद प्रदेशभर में पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने का फैसला लिया है।

मानसून के बाद होगा उत्तराखंड के पुलों का सुरक्षा ऑडिट

पीडब्ल्यूडी के सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई भी पुल जर्जर हालत में नहीं है। जहां-जहां बारिश के चलते पुल वॉशआउट हुए हैं, वहां अस्थायी तौर पर वैली ब्रिज तैयार कर दिए गए हैं ताकि यातायात प्रभावित न हो।

स्थिति का आकलन कर की जाएगी रिपोर्ट तैयार

सचिव ने कहा कि मानसून खत्म होने के बाद विभाग की टीमें पुलों की जांच करेंगी और उनकी स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सचिव पंकज पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि यह ऑडिट न सिर्फ पुलों की मौजूदा स्थिति बताएगा, बल्कि भविष्य में मरम्मत और मजबूती के लिए आवश्यक कदमों को भी दिशा देगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें