Nainital NewsHighlight

भीमताल में सचिव दीपक कुमार, सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर दिए जरुरी निर्देश

संस्कृत शिक्षा सचिव, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने शनिवार को भीमताल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों क़ी विभागवार कार्य योजनाओं प्रगति क़ी विस्तृत जानकारी ली।

सचिव दीपक कुमार ने बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा, सीएम हेल्पलाईन में दर्ज प्रकरणों का रैन्डम वेरीफिकेशन, एनआरएलएम/एनयूएलएम के तहत गठित और कार्यशील स्वयं सहायता समूहों की आय में हुए परिवर्तन का आंकलन, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का सत्यापन समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की।

सचिव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को देना सरकार की प्राथमिकता है। बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामीण और नगरीय इलाकों में शिविर लगाकर जन जागरूक कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करें और जन योजनाओं को तय समय पर पूरा कर आम जन को योजना से लाभान्वित किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें