Dehradun NewsBig News

विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, UCC पर की जाएगी चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। प्रदेश सरकार आज विधानसभा में यूसीसी (सामान नागरिक संहिता) और राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ा सप्लीमेंट्री बिल पेश करेगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भी तय हुआ था कि सदन में यूसीसी पर चर्चा की जाएगी।

आरक्षण विधेयक किया जाएगा पेश

सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकारी नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण विधेयक को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

UCC बिल को किये जाएगा पेश

सोमवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यूसीसी बिल को विधानसभा के पटल पर मंगलवार को रखे जाने की सहमति बनी थी। यूसीसी पर चर्चा के बाद आज ही बिल को पास करा लिया जाएगा। जिसके बाद छह फरवरी की तारीख उत्तराखंड के इतिहास के साथ साथ पूरे देश में एक ऐतिहासिक तारीख बन जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें