Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: धाकड़ धामी के काम पर लगी मुहर, यूं ही नहीं मिला ताज

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें सीएम होंगे। धामी को छह महीने पहले भाजपा ने सीएम बनाया था। उस वक्त भाजपा की स्थिति राज्य में बेहद खराब मानी जा रही थी। दो-दो सीएम बदले के बाद एक ही कार्यकाल में उनको तीसरा सीएम बनाया गया। तमात तरह की चुनौतियां उनके सामने थी, लेकिन उन्होंने हर टेस्ट को पास किया। अपने 6 महीने के कार्यकाल में ही धामी ने अपनी अलग छाप छोड़ी।

धामी ने जिस तरह से ताबड़तोड़ फैसले लिए। कोरोना काल के बाद पटरी से उतर चुकी व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया। कोरोना काल में बर्बाद हो चुके हर तरह के व्यवसाय को सहारा दिया। कोरोना में नुकसान उठा चुके लोगों को राहत पैकेज दिए। विपक्ष के हर सवाल का जवाब बेहद शानदार और संतुलित ढंग से दिया। उन्होंने अपने हर तीर से बार-बार विपक्ष को निशाने पर लिया ओर तीर भी हर बार निशाने पर ही लगा।

धामी ने जहां नौकरियों को पिटारा खोला। वहीं, महिलाओं और युवाओं के लिए कई रोजगारपरक योजनाएं भी शुरू की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जो भी घोषणाएं की, उनको धरातल पर उतारने काम भी किया। लगातार लोगों के बीच में मुश्किल वक्त में डटे रहे। आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनने, समझने और समाधान के मंत्र पर काम किया।

गढ़वाल और कुमाऊं में आई भीषण आपदा में भी धामी ने पहले दिन से ही खुद मोर्चा संभाला। नुकसान का जायजा लेने के लिए खुद ग्राउंड जीरो पर गए और लोगों की समस्या का तत्काल समाधान भी किया। आपदा में अपनों को खोने वाले लोगों के साथ भी मजबूत से खड़े रहे और कठिन समय में लोगों का दुख-दर्द बांटने के लिए भी पहुंच जाते थे।

इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा भी जीत लिया। पीएम मोदी ने जो भी काम सौंप धामी ने उस काम को पूरी तरह से निभाया और सफल भी हुए। पीएम मोदी उनके काम की खुद कई मर्तबा तारीफ कर चुके हैं। धामी को राजनाथ सिंह का करीबी भी माना जाता है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री भी धामी के काम की कई बार तारीफ कर चुके हैं। उन्होंनें ही उनको धाकमड़ धामी कहा था। आज फिर नाम का ऐलान करने के दौरान उन्होंने फिर से उनको धाकड़ धामी कहा। उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में धामी ने दिखा दिया कि सरकार कैसे चलाई जाती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें