सुशांत केस की गुत्थी उलझती जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों में सुशांत केस चर्चाओं में है। इस बीच सुशांत को लेकर एक और खबर औऱ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। लोग इसे देख इमोशनल हो गए हैं। जी हां बता दें कि बंगाल के आसनसोल के मूर्तिकार सुकांतो रे ने सुशांत सिंह राजपूत को खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है। सुकांतो ने सुशांत सिंह राजपूत की एक मोम की प्रतिमा बनाई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक ये सुशांत का पहला वैक्स स्टैच्यू है जिसका गुरुवार को अनावरण किया गया। लंदन के मैडम तुसाद वास्क म्यूजियम की तर्ज पर सुकांतो ने अपने घर पर ही मोम की मूर्तियों की एक म्यूजियम खोल रखी है। उन्होंने सुशांत के इस स्टैच्यू को अपने इसी म्यूजियम में रखा है। ये म्यूजियम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
बता दें कि एएऩआई ने सुशांत की वैक्स से बनी मूर्ति को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे दे लोग इमोशनल हो गए। यूजर्स का कहना है कि मूर्तिकार ने एक दम सुशांत की तरह मूर्ति बनाई है। वो एक दम सुशांत लग रहे हैं। सुकांतो की कला को देख लोग हैरान है। सुशांत की मूर्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
मूर्तिकार सुकांतो ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अब तक अमिताभ बच्चन से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, प्रवण मुखर्जी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, ममता बनर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर , रोनाल्डो सहित कई प्रसिद्ध लोगों की मूर्ति बना चुकी है। जिसने खूब सुर्खियां भी बटोरी।