Dehradun NewsBig News

मतदान से दो दिन पहले SC का बड़ा फैसला, कांग्रेस के इस प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर लगाई रोक

उत्तराखंड में आज से ठीक दो दिन बाद निकाय चुनाव को लेकर मतदान होने हैं. चुनाव से ठीक दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने हरबर्टपुर नगरपालिका की चेयरमैन सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ा झटका दिया है. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है.

मतदान से दो दिन पहले SC का बड़ा फैसला

हरबर्टपुर नगरपालिका सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की सिंगल बेंच ने हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश को रद्द करते हुए यामिनी रोहिला को चुनाव लड़ने से रोक दिया है. यह मामला जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा हुआ है. जाति प्रमाण पत्र के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्ति जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी के आदेश को बहाल करते हुए यामिनी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. जिससे राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें