रामनगर : लॉकडाउन खुलने के बाद एक बार फिर से सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीते दिन रामनगर में सड़क हादसा हुआ जिसका शिकार सेना का जवान और उनकी दो बेटियों हुई। ये भीषण सड़क हादसा था जिसमे फौजी का हाथ कटकर अलग हो गया और कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। फौजी के घर में मातम छाया है। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरूमदारा स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र सिंह रावत अपनी दो बेटियों रितिका और निहारिका के साथ शादी में जा रहे थे तभी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सेना के जवान देवेंद्र का हाथ कट गया। वहीं इस हादसे में फौजी की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल जवान और उनकी बेटियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी के घर में कोहराम मचा हुआ है। जवान के शव को कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सेना के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की 59 यूनिट में तैनात थे। देवेंद्र 10 दिन पहले ही घर छुट्टी आए थे।