highlightPithoragarh

उत्तराखंड : 14 साल की लड़की से दुष्कर्म करता रहा स्कूल क्लर्क, ऐसे हुआ खुलासा

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ : मकान मालिक की 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। इसका पता उस वक्त चला, जब वो गर्भवती निकली। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोई और नहीं, बल्कि किशोरी के घर में ही किराये के कमरे में रहने वाला सरकारी स्कूल का कर्लक है।

जानकारी के अनुसार मूनाकोट ब्लॉक के सिलौली गांव निवासी शमशेर बहादुर बिण ब्लॉक के एक हाईस्कूल में क्लर्क है। वह क्षेत्र के गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। इसी दौरान उसने मकान मालिक की 14 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिन पहले किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को मामले का पता चला। राजस्व उपनिरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button