Big NewsUdham Singh Nagar News

स्कूल बस ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला, ड्राइवर फरार, परिजनों में पसरा मातम

खटीमा से दुखद खबर सामने आ रही है. निजी स्कूल की बस ने डेढ़ साल के बच्चे को रौंद दिया. हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्कूल बस ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बबीता मेहता निवासी बिचई अपने बड़े बेटे मानिक को लेने के लिए उसकी स्कूल बस का इंतजार कर रही थी. स्कूल बस की आवाज सुन महिला घर के गेट पर गई. महिला का डेढ़ साल का बेटा तेजस भी अपनी मां के पीछे-पीछे चला गया.

बस छोड़ चालक मौके से फरार

महिला मानिक को लेकर घर के अंदर जा ही रही थी कि महिला की नजर तेजस पर पड़ी जो बस के टायर के नीचे आ गया. आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. बच्चे की मौत के बाद से उसकी परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें