Highlight : दिल्ली में फिर दरिंदगी : दुष्कर्म के बाद 13 साल की नाबालिग के शरीर पर कैंची से ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में फिर दरिंदगी : दुष्कर्म के बाद 13 साल की नाबालिग के शरीर पर कैंची से ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदिल्ली : दिल्ली में फिर दरिंदगी का मामला सामने आया है। ये मामला भी निर्भया के जैसी दरिंदगी का है। पीरागढ़ी इलाके में घर में अकेली 13 साल की लड़की मंगलवार शाम दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। लड़की के विरोध करने पर उसके सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। आज इस बच्ची के परिजनों से एम्स में मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुंचीं और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। बच्ची के परिजनों से कम केजरीवाल ने मुलाकात कर 10 की मादद दी।

पुलिस के मुताबिक, 13 साल की लड़की परिवार के साथ पीरागढ़ी में किराए पर रहती है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जिस कमरे में परिवार रहता है, वह इमारत तीन मंजिल की है, जिसमें छोटे छोटे करीब 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें अधिकतर आसपास की फैक्टरियों में मजदूर का काम करते हैं। बच्ची के परिवार में माता पिता और एक बड़ी बहन है। माता पिता फैक्टरी में मजदूर हैं। बड़ी बहन भी काम करती है।

रोजाना यह बच्ची अपने कमरे में अकेली रहती है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस को तकरीबन साढ़े पांच बजे कॉल मिली थी। आशंका है कि लड़की के साथ करीब चार बजे वारदात हुई है। शुरुआती जांच में दो लड़कों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसकी हत्या की कोशिश हुई। जिससे लड़की के निजी अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

Share This Article