Nainital NewsHighlight

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर कल आएगा SC का फैसला, अलर्ट मोड पर प्रशासन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण मामले में कल यानी 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर SC 24 फरवरी को सुनाएगा फैसला

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण (Banbhulpura Railway Encroachment) मामले में 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। देशभर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं। करीब 30 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत का ऐतिहासिक फैसला होगा।

अन्य जिलों से मंगाई पुलिस फोर्स

बता दें रेलवे द्वारा भी भारी फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा IRB और PAC भी हल्द्वानी पहुंची है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रहे इसको देखते हुए बाहर से फोर्स मंगाई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

आधुनिक हथियारों से लैस हैं सुरक्षा बल

सुरक्षा बलों को LMG सहित आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया जा सके। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए उसे खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है। इस क्षेत्र में लगभग 4365 भवन है और 40 हजार से ज्यादा की मुस्लिम आबादी यहां रहती है।

ये भी पढ़ें: फिर टली बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई, जानें SC कब सुनाएगा फैसला?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें