Dehradun NewsHighlight

SC के निर्देशों पर प्रशासन सख्त, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बेसहारा पशुओं को हटाने के दिए आदेश

मुख्य सचिव ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आवारा जानवरों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर चर्चा करने के लिए बैठा की। सीएस ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कुत्तों और मवेशियों के संबंध में हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही।

कांजीहाउस तैयार कर संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएस ने राष्ट्रीय राजमार्गों से लावारिस कुत्तों और गोवंश के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बेसहारा गोवंशों को रखने के लिए कांजीहाउस तैयार किए जाएं और उनके संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

पालतू जानवरों के मालिकों के लिए तैयार की जाए SOP

सीएस ने सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि सभी बस टर्मिनलों और रेलवे स्टेशनों के आसपास आवारा जानवरों और मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए लोकल बॉडीज़ की मदद से डिपार्टमेंट ज़रूरी कार्रवाई करे। सीएस ने स्थानीय लोगों को इन आवारा जानवरों को गोद लेने के लिए बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पालतू जानवरों के मालिकों के लिए “क्या करें और क्या न करें” के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें