देहरादून संवाददाता- कांग्रेस ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा का तोड़ लोकतंत्र बचाओ रैली बनाया था। जिस दिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ का पूजन होना था उसी दिन कांग्रेस अपनी लोकतंत्र बचाओ रैली निकालना चाहती थी। लेकिन अब कांग्रेस ने अपनी प्रस्तावित रैली की तारीख में परिवर्तन किया है। अब कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ रैली 12 नवंबर के बजाए 19 नवंबर को होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते इस रैली को स्थगित किया है।