देहरादून : कल राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में सतपाल महाराज को भी बुलावा आया है। महाराज श्री राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड की जनता और पर्यटन विभाग की ओर से गंगा और यमुना जल से भरे कलश पूर्व में ही अयोध्या पहुंचा दिए गए हैं। ताकि इस पवित्र जल से भगवान श्री राम का अभिषेक हो सके। महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा है कि भगवान राम हमारे सैनिकों और कोरोना वरियर्स को सशक्त बनायें।
सतपाल महाराज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भवान राम सभी अमंगलों को दूर करने वाले हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हेतु जिस मुहूर्त में भूमि पूजन के समय का निर्धारण किया गया है, वह अभिजीत मुहूर्त है। भगवान श्रीराम का जन्म भी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इसलिए यह समय शुभ फलदायक “सर्वार्थ सिद्धि योग” का समय है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में किए जाने वाले सभी शुभ कार्य सफल होते हैं। श्री राम मंदिर निर्माण हेतु होने वाले भूमि पूजन का समय अभिजीत मुहूर्त में निर्धारित किया गया है।