Dehradun NewsHighlight

देहरादून में आफत की बारिश: 30 सड़कें और कई पुल ध्वस्त, महाराज ने दिए मरम्मत के निर्देश

देहरादून में बीती रात से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 20 से 30 सड़कों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कुछ जगह पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की स्थिति पर लगातार नज़र रखने और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर किया जा रहा वैली ब्रिज तैयार तैयार

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि बीती रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में हो रही आफत की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 20 से लेकर 30 सड़कें और कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जबकि बहुत से सम्पर्क मार्ग भी पूरी तरह से कट गये हैं।

मंत्री ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने के यातायात को सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बरसात से बाधित मुख्य सड़कों को तत्काल ठीक कर यातायात बहाल करें।

महाराज ने दी क्षतिग्रस्त पुलों की जानकारी

महाराज ने बताया कि प्रेमनगर नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल के कारण यातायात सुचारू रखने के लिए NHAI को पूरी तरह से खोल दिया गया है। महाराज ने बताया कि मालदेवता के पास केसरवाला से आगे, रायपुर चौक से मालदेवता की ओर जाने वाली सड़क का लगभग 70-100 मीटर हिस्सा सौंग नदी के उफान के कारण बह गया जिसे भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में बारिश का कहर! निजी इंस्टिट्यूट में जलभराव से 200 छात्र फंसे

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया इसी प्रकार देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग लालतप्पड़ के जाखन नदी के पास बने पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यातायात को भानियावाला और नेपाली फार्म से वैकल्पिक मार्गों पर भेज दिया गया है। पानी कम होते ही तत्काल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें