Dehradun NewsBig News

अपने क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीव हमलों से सतपाल महाराज चिंतित: AIIMS में घायल महिला से मिले, वन मंत्री से की वार्ता

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज गुरुवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचकर पहुंचकर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी महिला के उपचार की जानकारी ली।

गुलदार के हमले में घायल महिला का हाल जानने एम्स पहुंचे मंत्री

सतपाल महाराज ने गुरुवार को पोखरा ब्लॉक के देवराड़ी गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह की पत्नी कंचन देवी (36) का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। जहां उन्होंने घायल महिला का हाल चाल जाना। इस दौरान मंत्री ने डाक्टरों से बातचीत कर उनकी देखभाल और उचित इलाज करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री ने दिए थे घायल महिला को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

बता दें बुधवार को मंत्री सतपाल महाराज ने बढ़ते वन्यजीव हमलों पर चिंता जताई और ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि गुलदार के हमले में घायल कंचन देवी को तुरंत एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया जाए। इसके बाद, उन्हें एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए एम्स लाया गया।

महाराज ने की वन मंत्री से वार्ता

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी वार्ता की। साथ ही लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ती घटनाओं का अध्ययन कर उनसे सभी तरह के ऐतिहाती कदम उठने का भी अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें: पौड़ी में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के कर्मचारियों को किया कमरे में बंद

पहाड़ों में क्यों बढ़ रहे हैं वन्यजीव हमले

मंत्री ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जानवरों के स्वभाव में बदलाव आने के कारण वह खुंखार हो गये हैं। इसके अलावा इस बार अत्यधिक बरसात होने के कारण उनके रहने के स्थान पर नमी होने की वजह से वह सर्दियों दीर्घ निद्रा नहीं ले पा रहे हैं। जंगलों में भोजन की कमी भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है जिस कारण वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर लोगों पर हमला कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें