हरिद्वार: रुड़की सरकारी अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इन आशाओं ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर पर एक आशा वर्कर के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की मंगलवार को आशा वर्कर एक डिलेवरी केस लेकर अस्पताल पहुचीं तो डॉक्टर ने आशा का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस समय आशा चुप रही और घर वापस लौट गई। सुबह यह पूरा माजरा आशा ने अपने संगठन के सामने रखा नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का घेराव कर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है