HighlightTehri News

Sara Ali Khan ने टिहरी में की ट्रैकिंग, तीन दिन तक 18km पैदल चली, खाए पहाड़ी व्यंजन

Sara Ali Khan in Tehri: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर उत्तराखंड आई हुई हैं। वो टिहरी के प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल का ट्रैक( Panwali Kantha Track Tehri) करने आई। जहां उन्होंने पहाड़ों की अद्भुत खूबसूरती और बर्फबारी का लुत्फ उठाया। उनकी इस यात्रा ने एक बार फिर राज्य के बुग्यालों की तरफ पर्यटकों का ध्यान खींच लिया है। सारा अली खान की ये यात्रा पंवाली कांठा जैसे कम चर्चित ट्रैकिंग स्थलों को नई पहचान दे सकता है। इससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Panwali Kantha की वादियों में सारा अली खान Sara Ali Khan in Tehri

मिली जानकारी के अनुसार सारा अली खान टिहरी के घुत्तु इलाके में पहुंची। जहां से उन्होंने ग्वाणा गांव से करीब 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। ये ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर जाता है। जो ट्रेकर्स के लिए किसी ट्रिट से कम नहीं है।

बर्फबारी के बीच किया रोमांचक ट्रैक, तीन दिन तक 18km पैदल चली

सारा ने ट्रैक के दौरान दोफन स्थान पर रात को आराम किया। आपको बता दें कि यहां किसी भी प्रकार का होटल या फिर सेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सारा ने इस दौरान बर्फबारी में भी टेंट लगाकर एडवेंचर का अनुभव किया।

जिसके बाद वो अगली सुबह पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं। जहां बर्फाबारी की वजह से पूरा इलाका सफेद चादर से ढका हुआ मिला। यहां उन्होंने बुग्यालों की वादियों और बर्फीले नजारों के बीच काफी समय बिताया।

पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

देर शाम वो वापस दोफन लौटीं। जिसके बाद अगल दिन वो घुत्तू के लिए रवाना हो गईं। ट्रैक के दौरान सारा अली खान ने अपनी सादगी का परिचय दिया। उन्होंने लोकल लोगों के साथ समय बिताया और खुद को एक सामान्य यात्री की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने लाल चावल, मंडवे की रोटी और लेंगड़े की सब्जी का स्वाद लिया।

दोबारा आने की जताई इच्छा

ट्रैकर्स से बातचीत के दौरान सार ने जगह को काफी खूबसूरत बताया। उन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला। भविष्य में उन्होंने यहां दोबाराआने की भी इच्छा जताई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें