बीजेपी के साथ कांग्रेस की लड़ाई में साथ देने के लिए अब मशहूर डांसर सपना चौधरी भी शामिल हो सकती है। मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं और कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं और आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं।
सपना चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती है
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने मीडिया से कहा कि मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं। मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई। आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती है।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी,कांग्रेस ने भारत देश के लिए काफी काम किया है-सपना
सपना चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी,कांग्रेस ने भारत देश के लिए काफी काम किया है। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैं यहां उनसे मिलने आई हूं। इस मुलाकात के पीछे कोई मकसद नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हूं। हर किसी की जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त आता है, लेकिन जब मौका मिले तो उसे छोडऩा नहीं चाहिए। पकड़ लेना चाहिए। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा, सपना चौधरी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वह कांग्रेस से प्रभावित हैं और खासकर हरियाणा में पार्टी बढ़ते ग्राफ को वह भी महसूस कर रही हैं।
सपना चौधरी फरवरी 2016 में एक विवादास्पद गाने की वजह से चर्चा में आई थीं। उन पर आरोप था कि उन्होंने इसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जुलाई 2016 में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।
इसके बाद सपना ने सितंबर 2016 में जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। सपना चौधरी रियलिटी शो बिगबॉस-11 में नजर आ चुकी है जैसे ही बिग बॉस में गई तो काफी पॉपुलेरिटी गेन की। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली। सपना अभी तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में डांस नंबर कर चुकी