Entertainmenthighlight

स्टेज पर जब अचानक गिर पड़ीं सपना चौधरी, वीडियो में दिखा लोगों का रिएक्शन

sapna choudhary

 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हर एक्ट उन्हें सुर्खियों में रखता है। अक्सर उनकी स्टेज परफार्मेंस लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती है। वहीं आजकल उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है जिसमें वो हरे सूट में स्टेज पर डांस कर रहीं हैं।

इस स्टेज परफार्मेंस के दौरान सपना एक पोज देते हुए खुद को संभाल नहीं पाती हैं और गिर पड़ती हैं। हालांकि गिरते ही सपना ने अपने आप को संभाला और फिर से परफार्मेंस देने लगी। अब सपना तो सपना हैं। वो डांस करें या गिरें उनके प्रशंसक हर वीडियो को देखते ही हैं।

 

हाल ही में सपना ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि काफी समय तक सपना की शादी और उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें लोगों के सामने नहीं आईं थीं। शादी के कई महीनों बाद लोगों को पता चला कि सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ शादी कर ली है। इसके बाद सपना ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि सपना ने अब तक अपने फैंस को अपने बेटे का नाम नहीं बताया है। सपना ने कहा है कि जब समय आएगा तो मैं अपने बेटे का नाम भी सबको बता दूंगी।

sapna choudhary

Back to top button