Dehradun News

संस्कृत शिक्षा सचिव ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संस्कृत शिक्षा सचिव ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास का निर्माण कार्य हर हाल में मार्च माह तक पूर्ण कराया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को परिसर में ही आवास की सुविधा मिल सके।

मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों स्वीकार नहीं होगी देरी: सचिव

सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा भवन, विश्वविद्यालय आवास तथा कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें