संकटग्रस्त दक्षिण सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान जारी है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह गुरुवार को सूडान से भारतीयों को सकुशल बाहर निकालने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘संकटमोचन’ की अगुवाई करने के लिए रवाना हो गए हैं। दक्षिण सूडान हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से ज्यादा भारतीय लोग फंसे है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अमर सिन्हा के साथ वी के सिंह इस अभियान की अगुवाई करेंगे।इसमें संयुक्त सचिव सतबीर सिंह और निदेशक अंजनी कुमार भी हैं।जनरल वीके सिंह ने गुरुवार सुबह सूडान रवाना होने से पहले करीब 5 बजकर 16 मिनट पर ट्वीट कर लोगों के शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। सिंह ने कहा कि वे हर भारतीय को देश वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।साउथ सूडान के जूबा शहर के कई हिस्सों में पूर्व विद्रोही और सैनिकों के बीच भारी संघर्ष जारी है।