दक्षिण सूडान के गृहयुद्ध में फंसे भारतीयों के लिए शुरू किया गया ‘ऑपरेशन संकटमोचन’ पहला पड़ाव पार कर गया है। आज सुबह 4.30 बजे दक्षिण सूडान से 143 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट त्रिवेंद्रम पहुंची। जिन 143 लोगों को लाया गया है, उनमें से 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 महिलाएं और 3 बच्चें भी शामिल हैं। आज सुबह जो पहली फ्लाइट सूडान से आई उसमें जनरल वीके सिंह भी थे। आपको बता दें कि ऑपरेशन संकटमोचन की कमान जनरल वीके सिंह को ही दी गई है वीके सिंह गुरुवार को ही दक्षिण सूडान के लिए रवाना हुए थे।