Harish RawatHighlight

हरीश रावत से मिलने पहुंचे संजय नेगी, राजनीतिक अवकाश तोड़ने का किया अनुरोध

उत्तराखंड कांग्रेस में संजय नेगी की ज्वाइनिंग को लेकर सियासी बवाल तेज होने लगा है। पार्टी के भीतर जारी इस खींचतान ने एक बार फिर अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच संजय नहीं हरीश रावत के आवास पहुंचे।

हरीश रावत से मिलने पहुंचे संजय नेगी

सियासी घमासान के बीच संजय नेगी हरीश रावत के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत के 15 दिन के राजनीतिक ब्रेक को लेकर भी बात हुई। संजय नेगी ने कहा कि उनकी ज्वाइनिंग को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया जाए। नेगी ने हरदा से राजनीतिक अवकाश तोड़ने का अनुरोध किया।

उत्तराखंड में दो धड़ों में बंटी दिख रही कांग्रेस पार्टी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरीश रावत ने राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। हरक रावत ने इशारों ही इशारों में हरदा के ब्रेक पर तंज कसा है। वहीं एक गुट ऐसा भी है जिसने हरक सिंह रावत के बयान पर उन्हें खरी खोटी तक सुना दी है।

ये भी पढ़ें: दो धड़ों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस: हरदा की नाराजगी की वजह आई सामने, MLA धामी बोले सामूहिक इस्तीफ़ा…

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें