देहरादून : राजधानी देहरादून में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी देहरादून को सप्ताह में दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। इस निर्णय की जानकारी देने के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने की बात भी कही थी। उसीके अनुसार आज से अभियान शुरू किया गया है।
देहरादून में घंटाघर से नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 50 वार्डों को सैनिटाइज करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की कमान खुद मेयर सुनील उनियाल गामा और डीएम डाॅ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संभाली। दोनों ने मिलकर पूरे अभियान का निरीक्षण कर जानकारी ली।
देहरादून के शहर को सप्ताह में दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया था। इसके पीछे शहर को सैनिटाइज करने का है। इसको देखते हुए ही अब हर सप्ताह दो दिन सैनिटाइजेशन किया जाएगा। लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार ने यह बड़ा फैसला है।
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दो दिन के सैनिटाइजेशन अभियान में नगर निगम के करीब 350 कर्मचारी मैदान में उतारे हैं। उन्होंने बताया कि 100 हैंड स्प्रे मशीन के अलावा यूपी के सहारनपुर जिले से 50 ट्रैक्टर व टैंकर मंगाए गए हैं। दस टैंकर पहले से उपलब्ध हैं। शहर को दो हिस्सों में बांटा गया है।