Sports

चौथी शादी करने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स पति Shoaib Malik!, अब किससे कर रहे निकाह?

Sania Mirza EX Husband Shoaib Malik Marriage Rumours: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। सोशल मीडिया उनकी शादी की खबरों से भरा पड़ा है। खबरों की माने तो एक बार फिर वो शादी के बंधन में बंधने वाले है। बता दें कि शोएब पहले ही तीन शादी कर चुके हैं। अब वो शादी करते है तो ये उनकी चौथी शादी होगी।

चौथी शादी करने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स पति! Sania Mirza EX Husband Shoaib Malik Marriage Rumours

खबरों की माने तो शोएब मलिक पाकिस्तानी अदाकारा वनीजा सत्तार के साथ निकाह करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 27 फरवरी को शोएब वनीजा के साथ शादी करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये उनकी चौथी शादी होगी। हालांकि इसको लेकर शोएब या वनीजा दोनों ने ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

लाइबा खान के साथ भी जोड़ा जा रहा था नाम

तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि लाइबा के साथ वाली खबर फेक है। लाइबा की इसी साल शादी हुई है।

शोएब मलिक की तीन शादिया

आपको बता दें कि शोएब मलिक ने पहली शादी आयशा सिद्दकी से की थी। आयशा से तलाक के बाद अप्रैल 2010 में शोएब ने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की। दोनों साल 2024 में अगल हो गए। सानिया से 13 साल के रिश्ते को खत्म करने के बाद शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया। अब अचानक से उनकी चौथी शादी की खबरें फैल रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें