Samrat Choudhary ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU के दो डिप्टी CM

Samrat Choudhary Took Oath as Bihar CM: आज, बुधवार 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने पद की शपथ ग्रहण की। बता दें कि पहली बार बीजेपी का बिहार में मुख्यमंत्री बना हैं। सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल अता हसनैन ने दिलाई।
बीते दिन नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सम्राट चौधरी( Samrat Choudhary) को बीजेपी विधायक दल के नेताओं ने सीएम पद के लिए चुना। सम्राट चौधरी के साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण की है।
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ Samrat Choudhary Took Oath as Bihar CM
बीते कई दिनों से बिहार में सियासी हलचल देखने को मिली। शुरुआत से ही सम्राट चौधरी को सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जिसके बाद बीते दिन 14 अप्रैल को उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। जिसके बाद उन्होंने राज्यापाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
जदयू के दो डिप्टी सीएम
तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाईटेड से राज्य को दो अपमुख्यमंत्री मिले है। जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने आज उपमुख्यमंत्रियों के पद की शपद ली। उन्हें भी राज्यपाल अता हसनैन ने शपद दिलाई।
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी और जेडीयू समेत एनडीए के बड़े नेता भी शामिल थे।