EntertainmentHighlight

Samantha Ruth Prabhu ने कर ली दूसरी शादी, फैमिली मैन के डायरेक्टर को बनाया जीनवसाथी

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने फैमिली मैन के (Family man Director) डायरेक्टर से शादी की। बता दें कि ये अभिनेत्री की दूसरी शादी है।

काफी दिनों से सामंथा और राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थी। दोनों का रिलेशन कंफर्म हो गया है। अब खबर है कि दोनों ने शादी भी (Raj Nidimoru Samantha Ruth Marriage) कर ली है।

raj nidimoru

Samantha Ruth Prabhu ने कर ली दूसरी शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राज और सामंथा की शादी हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ने शादी ईशा योग केंद्र के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में की है। सोमवार की सुबह दोनों शादी के बंधन में बंधे। हालांकि दोनों की शादी की खबरें रविवार देर रात से आने लग गई थीं।

Samantha ने की फैमिली मैन के डायरेक्टर से शादी

बताते चलें कि शादी में 30 मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान अभिनेत्री ने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई थी। तो वहीं राज ने सादे कपड़े पहने हुए थे। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया।

raj nidimoru

राज की वाइफ एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट

इसी बीच राज की एक्स वाइफ श्यामाली डे ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “हताश लोग हताश करने वाले काम करते हैं।” इस पोस्ट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शादी की खबर उनकी एक्स वाइफ को भी नहीं थी।

चार साल चली थी पहली शादी

बताते चलें कि सामंथा की पहली शादी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से हुई थी। चार साल बाद दोनों अलग हो गए थे। नागा ने भी शोभिता धूलिपाला से दूसरी शादी कर ली है। तो वहीं अब सामंथा ने भी फैमिली मैन के डायरेक्टर को अपना जीवन साथी बना लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें