रूड़की। चुनावी माहौल में जनता का विश्वास जुटाने के लिए सियासी दल भरसक कोशिशों में कि जनता का भरोसा हासिल किया जाए। रुड़की में इसी मकसद से सपा ने सद्भावना रैली निकाली। रैली में बाइक सवारों ने केन्द्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी सरकार की एक सोची समझी साजिश है। सपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर एलान किया कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे और उन्होंने कहा चुनाव में पार्टी सत्ता में आती है तो जनता के हितों में काम किया जाएगा।