सलमान खान 27 दिसंबर को यानी अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता खान ने शक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है। सलमान परिवार के साथ अर्पिता और उनकी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। अब अर्पिता की बेटी की पहली तस्वीर सलमान के साथ सामने आई है। जिसमे सलमान अर्पिता की बेटी को किस कर रहे हैं।
सलमान ने मीडिया के साथ अपना केक काटा। साथ ही सलमान को बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे। सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया। इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए। सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है। जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी।
इस मौके पर सलमान ने कहा कि जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी। हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता। सलमान दूसरी बार मामा बने हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है। अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे। सलमान ने कहा कि हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत। अर्पिता ने आयत चुना।