highlightNational

दबंग सलमान को आया गुस्सा, रद्द किया पाकिस्तानी आयोजकों का शो, ये थी साजिश!

breaking uttrakhand newsमुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान लेकर खबर है कि उन्होंने इस साल ह्यूस्टन में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का आयोजक पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी है। उस पर पहले से अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें लिखा है कि ये शो आने वाली 10 अप्रैल को होना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैसे ही सलमान खान को रेहान सिद्दीकी गतिविधियों के बारे में पता चला, उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया। हालांकि अब तक सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की खूफिया एजेंसियों की नजर रेहान सिद्दीकी पर है। ऐसा आरोप है कि रेहान इंवेट्स के जरिए पैसा जुटाकर भारत के खिलाफ कश्मीर में होने वाली गतिविधियों पर खर्च करता है। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से रेहान की शिकायत कई बार कर चुके हैं। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने हामी भर दी है। रेहान काफी समय से इसत तरह के इवेंट करता रहता है, जिसमें भारत-पाकिस्तान दोनों ही देशों के सेलिब्रटी शामिल हैं।

Back to top button