बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पदेसी गर्ल प्रियंका जल्द ही निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। खबर के अनुसार प्रियंका की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा।इस दौरान उनकी शादी में कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे इसकी चर्चा होने शुरू हो गई है।
लिस्ट में सलमान खान के नाम का भी जिक्र
इसके साथ एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने गेस्ट की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में सलमान खान के नाम का भी जिक्र किया है। साथ ही साथ यह भी बताया है कि प्रियंका ने अपनी शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को आमंत्रित करने का फैसला किया है।
शादी के समारोह में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को मेहमान बनाया उनके नाम
न्यूज पोर्टल स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के समारोह में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को मेहमान बनाया है, उनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत अन्य कई बड़े सितारे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा हो सकते हैं।
प्रियंका अपनी शादी के लिए सलमान खान को स्पेशल इनविटेशन भेजेंगी
न्यूज पोर्टल की खबर के अनुसार, प्रियंका अपनी शादी के लिए सलमान खान को स्पेशल इनविटेशन भेजेंगी।आपको बता दें कि सलमान का इस लिस्ट में शामिल होना काफी दिलचस्पहै।क्योंकि प्रियंका ने हाल ही में सलमान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी थी।इससे दोनों के रिश्तों में मुनमुटाव आ गए थे।अब कहा जा रहा है कि प्रियंका बीती बातों को भुलाकर उन्हें अपनी शादी में जरूर बुलाएंगी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में हैं जहां उन्होंने रविवार शाम को ब्राइडल शॉवर पार्टी इन्जॉय कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे.