अंतिम संस्कार में रो पड़े Salman Khan, भावुक आए नजर, पूरा परिवार पहुंचा

Salman Khan Friend Death Actor Got Emotional: एक्टर सलमान खान की दोस्त और फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का निधन हो गया है। ऐसे में आज मंगलवार को वो परिवार के साथ उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान पूरा खान परिवार नजर आया। सलमान के भाई सोहेल, अरबाज और उनकी मां सलमा खान भी मौजूद थीं। परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सलमान खान काफी इमोशनल नजर आए।
अंतिम संस्कार में रो पड़े सलमान खान Salman Khan Friend Death Actor Got Emotional
कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पूरा खान परिवार वहां मौजूद था। इस दौरान इस दौरान सलमान खान काफी इमोशनल नजर आए। वो क्रिमेटोरियम से निकलते वक्त रो पड़े। तो वहीं सोहेल खान भी हेलन को संभालते नजर आए।
कुमुद के निधन पर शोक जताया
कुमद के निधन पर मेकअप आर्टिस्ट शीबा इकबाल ने लिखा, “आज मैं अपनी प्रिय बॉस कुमद राणे मैडम को गहरे सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद कर रही हूं। आप मेरे लिए सिर्फ एक बॉस नहीं थीं। आप एक दयालु लीडर, मार्गदर्शक और ऐसी इंसान थीं, जो हमेशा अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित और सहयोग करती थीं।आपके साथ काम करते हुए मैंने सिर्फ अपने पेशे के बारे में ही नहीं, बल्कि समर्पण, प्रोफेशनल रवैये और दूसरों के प्रति दयालुता का महत्व भी सीखा।
आपके मार्गदर्शन ने मेरे करियर को आकार दिया और आपके भरोसे ने मुझे अपने काम में आत्मविश्वास दिया।आपकी दयालुता और सहयोग की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। भले ही आज आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमारे जीवन पर आपका प्रभाव हमेशा बना रहेगा।ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपको स्वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे। आप हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगी और आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।”
पिछले महीने भी सलमान के दोस्त का हुआ था निधन
बताते चलें कि बीते महीने भी सलमान खान के 42 साल पुराने दोस्त को खोया था। उनके करीबी दोस्त सुशील कुमार का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने उनके निधन पर शोक प्रकट किया था। वो उनके दोस्त नहीं बल्कि भाई की तरह थे। एक्टर ने लिखा था, “तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं हैं भाई, बल्कि सिर्फ तुम्हारी यादें और हंसी है। मेरा भाई चेहरे पर मुस्कान लिए दुनिया से गया।”
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में Salman Khan Upcoming Films
बताते चलें कि ‘मातृभूमि’ फिल्म में सलमान खान नजर आएंगे। वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी।