Entertainment

सलीम खान को ब्रेन हैमरेज, जानें अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत – Salim Khan Health Update

Salman Khan Father Salim Khan Health Update: बीते दिन मंगलवार से सलमान खान के पिता सलीम खान मंगलवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके भर्ती होने के बाद सलमान खान समेत घर के कई सदस्यों को अस्पताल में स्पॉट किया गया। हालांकि परिवार की तरफ से अभी तक सलीम खान की तबीयत पर कोई कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं की है। इसी बीच आज बुधवार को लीलावती अस्पताल ने अभिनेता के पिता का मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज Salman Khan Father Salim Khan Health Update

डॉक्टरों ने बताया कि अब सलीम खान की तबीयत ठीक है। उन्हें कल वेंटिलेटर से भी हटा दिया जाएगा। उन्हें रिकवर होने में थोड़ा टाइम लगेगा। मंगलवार को करीब सुबह के आठ बजे सलीम अस्पताल में एडमिट हुए थे।

सलीम खान अभी भी वेटिंलेटर पर

मेडिकल बुलेटिन जारी कर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बाताया कि उ उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था। हालांकि इसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती। दवाई से ही वो रिकवर हो रहे हैं। सलीम खान के एमआईआर, सीटी स्कैन और बल्ड टेस्ट किए गए हैं। उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई।

अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?

डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी तबीयत स्टेबल है। उन्हें अभी तो आईसीयू में ही रखा गया हैं। वो वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। बता दें कि सलीम खान की उम्र 90 साल की है। एज की वजह से उनकी रिकवरी में टाइम लग रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें