Entertainment

Salim Khan Health: अब कैसी है सलमान खान के पिता की हालत?, देखने पहुंच रहे सेलेब्स

Salman Khan Father: बीते कई दिनों से अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। हाल ही में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। हालांकि इस बीच अभिनेता के पिता को देखने हॉस्पिटल मे सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। सलमान खान और उनकी भांजी अलवीरा भी दोबार सलीम खान को देखने आधी रात अस्पताल में देखे गए।

Salim Khan Health: कैसी है सलमान खान के पिता की हालत?

सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती अस्पताल में आईसीयू में वेटिलेटर पर हैं। बीते दिन बुधवार रात को सलमान खान, अलवीरा, और बाकी खान परिवार के सदस्य सलीम खान अस्पताल पहुंचे थे।

Salman Khan Father सलीम खान की हालत स्थिर

ब्रेन हेमरेज के बाद अब सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं डॉक्टर्स की माने तो आज यानी गुरूवार को सलीम खान को वेंटिलेटर पर से हटा दिया जाएगा।

अस्पताल में सेलेब्स मिलने पहुंच रहे

सलीम खान से मिलने के लिए लगातार स्टार्स हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। सलीम खान का हाल-चाल जानने के लिए प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी हॉस्पिटल पहुंचे। रितेश देशमुख को भी लीलावती हॉस्पिटल में देखा गया। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी अभिनेता के पिता का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची।

सुभाष घई ने जल्द रिकवर होने की प्रार्थना

तो वहीं सुभाष घई ने भी सलीम खान की जल्द रिकवरी के लिए की प्रार्थना की है। फिल्ममेकर सुभाष घई ने मीडिया से बातचीत में बताया, “सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं. आज से नहीं 30-40 साल से। सलमान तो बाद में आया जिसने मेरी पिक्चर में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है। उनके लिए प्रार्थना करती है. उनकी सेहत अच्छी रहे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें