Entertainment

ICU में भर्ती सलमान खान के पिता सलीम खान, अचानक खराब हुई तबीयत Salim Khan Hospitalised

सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान की अचानक से तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आज यानी मंगलवार को लीलावती हॉस्पिटल (Salim Khan Hospitalised) में भर्ती करवाया गया है।

फिलहाल सलमी खान की हेल्थ कंडीशन को लेकर अभी तक ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की माने तो वो आईसीयू में भर्ती है। अभी उनके परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं दिया गया है। सलमान खान को लीलावती हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया।

अस्पताल में भर्ती सलमान खान के पिता सलीम खान Salman Khan Father Salim Khan Hospitalised

पिता की हालत का पता चलते ही सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे गाड़ी में बैठकर निकल गए। सलीम खान की तबियत खराब है। ऐसे में फैंस भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। वो उनके रिकवर की कामना कर रहे हैं।

सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी पहुंचे अस्पताल

अर्पिता खान के पति एक्टर आयुष शर्मा भी सलीम खान से मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे।

सलीम खान की तबीयत हुई खराब

बताते चलें कि सलीम खान 90 साल के हैं। वो एक दिग्गज स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने जावेद के साथ शोले में काम किया। दोनों की जोड़ी ने दीवार, जंजीर, डॉन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। अमिताभ का ‘एंग्री यंग मैन’ कैरेक्टर को भी उन्होंने ही क्रिएट किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें