EntertainmentHighlight

Bigg Boss 19 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट!, कौन-कौन घर में लेगा एंट्री? जानें

सलमान खान(Salman Khan) के रियालिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन(Bigg Boss 19) का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने प्रोमो रिलीज से पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि शो 24 अगस्त को प्रीमियर होने वाला है। जिसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड है। इस शो को लेकर रोज नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। इसी बीच एक और अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया कि बिग बॉस हाउस के बेडरूम में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Salman Khan Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट

बॉलीवुड लाइफ के रिपोर्ट के मुताबिक इस बार Bigg Boss 19 के घर पर कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। पिछले सीजन की तरह इस बार घर पर डबल बेड नहीं होंगे। शो में 15 सिंगल बेड लगाए गए है। जिसका मतलब है कि शो में इस बार 15 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले है। खबरों की माने तो बाद में तीन वाइल्ड कार्ड भी शो में शामिल किए जाएंगे।

दो हिस्सों में बांटे जाएंगे घरवाले Bigg Boss 19 Updates

शो के टीजर में देखा जा सकता है कि इस सीजन में घरवालों की सरकार होगी। इस सीजन घरवालों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। वोटिंग के हिसाब से टीम के लीडर चुने जाएंगे। विनर की घर के अंदर सरकार होगी। हालांकि मेकर्स द्वारा इस कांसेप्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।

ये सेलेब्स बन सकते हैं बिग बॉस 19 का हिस्सा Bigg Boss 19 Contestants

आए दिन शो से जुड़े अपडेट सामने आते रहते है। फैन पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के अनुसार इस बार फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी के पॉपुलर एक्टर्स घर पर दिखाई दे सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूएई की हबुबु रोबोट और इंडिया की पहली AI इन्फ्लूएंसर काव्य मेहरा भी शो में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा, पूरब झा, जेनिफर मिस्त्री, गुरुचरण सिंह, फैजल शेख आदि कई सेलेब्स शो में नजर आ सकते है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें