Salim Khan Health: ICU में हैं सलीम खान, हॉस्पिटल ने बयान जारी कर दिया हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health Update: सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान की अचानक से तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें आज यानी मंगलवार को लीलावती हॉस्पिटल (Salim Khan Hospitalised) में भर्ती करवाया गया है। सलीम खान आईसीयू में भर्ती है। सलमान खान (Salman Khan Father ) भी बीच में अपनी शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे। इसी बीच अब उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लीलावती हॉस्पिटल ने उनकी हेल्थ पर बयान जारी किया है।
Salim Khan Health Update: ICU में हैं सलीम खान
सलीम खान की हेल्थ पर लीलावती हॉस्पिटल ने बयान जार कर कहा, “ये सच है कि मिस्टर सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। फिर उनकी इमरजेंसी केयर शुरू की गई। मिस्टर सलीम खान को इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया।”
लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया बयान
आगे बयान में कहा गया, “डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया ने उनका इलाज किया। परिवार की रिक्वेस्ट पर आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम परिवार की सहमति और मरीज की प्राइवेसी को बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे। सलीम खान स्थिर हैं। लेकिन वो कड़ी निगरानी में हैं।”