Big NewsHaridwar

लैंड जिहाद को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लैंड जिहाद को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म है। सीएम की सख्ती के बाद इस मामले में धार्मिक अतिक्रमण हटाने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। इसी बीच साक्षी महाराज लैंड जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

साक्षी महाराज का लैंड जिहाद को लेकर बड़ा बयान

सांसद महामंडलेश्वर स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने लैंड जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए।

देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद जैसी घटनाएं चिंतनीय

साक्षी महाराज ने पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिह एवं कोठारी महंत जसविंदर सिंह से धर्म चर्चा की। इस धर्म चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लैंड जिहाद जैसी घटनाएं चिंतनीय हैं। इस पर कड़े से कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए।

उत्तराखंड देवताओं और संतों की है भूमि

सांसद महामंडलेश्वर स्वामी हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवताओं और संतों की भूमि है। यहां लैंड जिहाद चिंता का विषय है। इसको लेकर संत समाज लगातार चिंता जाहिर कर रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए सरकार को इस मामले में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत किसी को भी नहीं

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों के लिए देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम की आस्था सनातन धर्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र हैं। किसी को भी उत्तराखंड की संस्कृति को बदलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

ऐसे करने वाले के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही  सरकार को सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button