EntertainmentHighlight

बॉक्स ऑफिस पर Saiyaara का जलवा जारी, छह दिनों में कमा लिए इतने करोड़

Saiyaara Box Office Collection Day 6: मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई रोमांटिक फिल्म सैयारा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म फैंस के दिलों पर जगह बनाने में कामयाब हो गई है। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर सैयारा धमाल मचा रही है। आइए जानते हैं छह दिनों में सैयारा का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।

बॉक्स ऑफिस पर Saiyaara का जलवा जारी Saiyaara Box Office Collection Day 6

रिलीज के पहले दिन से ही सैयारा डबल डिजिट में कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्किग डे पर भी बेहतरीन कमाई कर रही है। छठे दिन भी फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की है। पहले दिनों के मुताबिक कलेक्शन में गिरावट जरूर आई है लेकिन सैयारा ने फिर भी डबल डिजिट में ही कमाई की है।

कहा जा रहा है कि अगर फिल्म ऐसे ही कलेक्शन करती रही तो वो विक्की कौशल की छावा के बाद इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। छह दिनों में फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़(Saiyaara Box Office Collection Day 6) के पार पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:- Saiyaara की ऐसी दीवानगी…PR Stunt या वाकई ब्लॉकबस्टर?, जानें सच्चाई

सैयारा कलेक्शन दिन के हिसाब से Saiyaara Box Office Collection

  • पहला दिन– 22 करोड़
  • दूसरा दिन– 26.25 करोड़
  • तीसरा दिन– 36.25 करोड़
  • चौथा दिन– 24.25 करोड़
  • पांचवा दिन– 25 करोड़
  • छठा दिन– 20 करोड़
  • कुल– 153.75 करोड़

सैयारा ने कितना है बजट

खबरों की माने तो फिल्म का बजट करीब 40-45 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में मूवी अब तक अपने बजट के तीन गुना से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस आधार पर फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें